केन्द्र के काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथः सेहत मंत्री

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 03:43 PM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी, यादविन्द्र): संगरूर रैली में पहुंचे पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धु ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि केन्द्र के काले कानून विरूद्ध कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है व किसानों के हक में राहुल गांधी के नेतृत्व में खेती बचाओ यात्रा पंजाब में शुरू की है। 

सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा उजाड़ने की तैयारियां की जा रही है व हमारे पास एक चीज थी वह थी एम.एस.पी. की खरीद जो आज वह हमारे पास से छीनी जा रही है। उन्होंने मोदी सरकार के पास किए खेती आर्डिनेंसों को किसान मारू, व्यापारी मारू, गरीब मारू करार देते कहा कि भाजपा की यह धक्केशाहियों को अधिक दिन नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकारों को किसान पक्षीय कानून बनाने चाहिए परंतु इन्होंने किसान विरोधी बिल ले आते।

Mohit