2 दिन में मृतकों के आश्रितों को दे दिया जाएगा मुआवजा : ब्रह्म महिन्द्रा

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 11:24 AM (IST)

अमृतसर (नीरज, कमल): जौड़ा फाटक रेल हादसे में मारे गए लोगों के डैथ सर्टीफिकेट से लेकर अन्य सभी जरूरी दस्तावेज पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि उनको मुआवजा देने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के  निर्देशानुसार सेहत मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा, राजस्व मंत्री सुखबिन्द्र सिंह सुखसरकारिया, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू व वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत की तरफ से डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा व पुलिस कमिश्नर एस.एस. श्रीवास्तव सहित समूह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई और हालात का जायजा लिया गया।

सेहत मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा ने कहा कि 2 दिन में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दे दिया जाएगा। सभी कैबिनेट मंत्रियों की टीम हादसे में घायल हुए मरीजों का हालचाल जानने के लिए गुरु नानक देव अस्पताल व सिवल अस्पताल पहुंची। ककैबिनेट टीम ने प्रशासन को निर्देश दिए कि जिन मृतकों के पीछे उनके बच्चे रह गए हैं उनको समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाए। जिन परिवारों के मुखिया मारे गए हैं उनके परिवारों को स्किल्ड ट्रेङ्क्षनग दी जाए। इस अवसर पर ए.डी.सी. हिमांशु अग्रवाल, एस.डी.एम. विकास हीरा व एस.डी.एम. रजत ओबराय उपस्थित थे।रेल हादसे के बाद कुछ शरारती तत्व शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे जिला प्रशासन व पुलिस को राहत कार्यों के काम पूरा करने में रुकावट पैदा हो रही है। कैबिनेट टीम, डी.सी. कमलदीप सिंह संघा व पुलिस कमिश्नर ने जनता से अपील की है कि वह शांति बनाए रखे और झूठी अफवाहें फैलाने वालों से बचे। 

swetha