Punjab: अस्पताल में अचानक चेकिंग करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, स्टाफ में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 02:10 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शुरू से ही लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न पहलकदमियां कर रही है। इसी के तहत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अचानक सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब और सीएचसी चनारथल कलां पहुंचे। इस दौरान अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सीएचसी चनारथल कलां और सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सा सेवाओं और आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों और इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी लिए। स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर ही दिशा-निर्देश भी जारी किए। गौरतलब है कि,  स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने मंगलवार को देर रात फतेहगढ़ साहिब में आकस्मिक निरीक्षण किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News