दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान नेता बलबीर राजेवाल की सेहत बिगड़ी

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 03:11 PM (IST)

नई दिल्ली /चंडीगढ़: अपने हकों के लिए केंद्र की मोदी सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की दिल्ली में धरने दौरान अचानक सेहत बिगड़ गई।  राजेवाल को दिल्ली के अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। 

दिनों-दिन बुलंद हो रहे किसानों के मोर्चे
आज किसानों को केंद्र के खिलाफ लगाए धरने का 9वां दिन है। जैसे -जैसे ठंड जोर पकड़ रही है, वैसे ही किसानों का जोश भी बढ़ता जा रहा है। अब तक 3 किसानों की मौत हो चुकी है,  जिनमें गुरजंट सिंह, गुरबचन सिंह और लखवीर सिंह शामिल हैं।

मृतक किसानों के परिवारों के लिए वित्तीय मदद  का ऐलान
मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने कृषि कानूनों के विरुद्ध संघर्ष में शिरकत करते समय 2 किसानों गुरजंट सिंह और गुरबचन सिंह के देहांत पर दुुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मानसा और मोगा जिलों के निवासी दोनों किसानों के परिवारों के लिए 5-5 लाख की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है। 

Vatika