दिल को झकझोर देने वाली घटना, गुरुद्वारा में स्नान करने गए बच्चों के साथ हुआ हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 06:06 PM (IST)

जलालाबाद (हरीश): जलालाबाद से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जलालाबाद स्थित गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में पैर फिसलने से 3 बच्चे डूब गए हैं। जानकारी अनुसार सरोवर में स्नान करने के लिए गए बच्चों में एक लड़का और 2 लड़कियां हैं जिनकी उम्र लगभग 10 से 12 साल बताई जा रही है। सरोवर में डूबने वाले बच्चों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह गांव चक्का दरोगा, जसविंदर निवासी गांव सखेड़ा बोडला, सीरत पुत्री पूर्ण सिंह निवासी गांव झुगे जंदवाला, गुरहरसाय के रूप में हुई है। 

बता दें कि परिवार आज अमावस्या होने के चलते गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। बच्चों को गुरुद्वारा के ग्रंथियों द्वारा सरोवर से बाहर निकाला गया और अस्पताल लेकर जाया गया जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया। दोनों मृत लड़कियां अपने ननिहाल रहने आई थी जो अपने रिश्तेदार के साथ गुरुद्वारा में आई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila