जालंधर में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला को तेजाब फेंककर जलाया

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 02:22 PM (IST)

जालंधर (सोनू महाजन): जालंधर शहर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला पर एक व्यक्ति की तरफ से तेज़ाब फैंक दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 47 वर्षीय राज रानी फोकल पॉइंट स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। आज सुबह जब वह अपने काम पर गई तो वहां उसकी एक व्यक्ति के साथ लड़ाई हो गयी, जिसके बाद उस व्यक्ति ने उस पर तेज़ाब के साथ हमला कर दिया। तेज़ाबी हमले कारण राज रानी बुरी तरह झुलस गई।

 
इस दौरान फैक्ट्री के बाकी वर्करों की तरफ से पीड़ित महिला को जालंधर के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए राज रानी की बहु मनीषा ने बताया कि राज रानी की फैक्ट्री में ही एक व्यक्ति के साथ लड़ाई हो गई थी और उसने उस पर तेज़ाब फैंक दिया और फ़रार हो गया। इस की सूचना संबंधी थाने को भी दे दी गई है। इस बारे जब सिविल अस्पताल के डाक्टरों के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि राज रानी की हालत नाजुक है और उसका इलाज किया जा रहा है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak