पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, Hotel में लड़की के कांड से मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 03:47 PM (IST)

बठिंडा: बठिंडा के एक होटल में उस समय दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब एक लड़की ने लड़के को ब्लैड से बुरी तक काट दिया। इसकी जानकारी देते हुए समाज सेवी संस्था के सदस्य संदीप गोयल ने कहा कि उन्हें आज सुबह सूचना मिली थी कि किसी होटल में एक लड़का गंभीर हालत में घायल पड़ा हुआ है। 

जब मौके पर जाकर देखा तो एक लड़का खून से लथपथ हालत में बैड से नीचे बेहोश मिला, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। संदीप गोयल ने बताया कि लड़के पर एक लड़की ने ब्लेड से हमला किया है।  फिलहाल लड़के की हालत गंभीर है और बताया जा रहा है कि लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह मामला प्रेम संबंध का हो सकता है। 

Content Writer

Vatika