पटाखे चलाते समय इकलौते बेटे के साथ दिल दहला देने वाली घटना, घर में पसरा मातम

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 03:35 PM (IST)

पंजाब डेस्क: खन्ना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार खन्ना में दिवाली के बचे पटाखे चलाते समय छत पर गिरने से दो बहनों के मासूम भाई की मौत हो गई है। करीब 12 साल का लक्षजोत बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था, साथी बच्चे पटाखे चला रहे थे। इस दौरान अचानक लक्षजोत छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

मृत बच्चा खन्ना के सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता रिटायर फौजी हैं। दो बहनों का इकलौता भाई था। बच्चे की मौत के बाद घर में मातम का माहौल पसर गया है। बच्चे के ताया कुलवरजोत सिंह ने बताया कि कल को उनका भतीजा घर की छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था, बच्चे पटाखे चला रहे थे। अचानक उनका भतीजा गिर गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila