बेरहम पिताः अपने ही बच्चों पर ढाया कहर, जर्मन पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 12:47 PM (IST)

मोगा: मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना के रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति जीत सिंह को जर्मनी के हुनाऊ में अपने 2 बच्चों के कत्ल करने के दोष में जर्मन पुलिस ने पैरिस (फ्रांस) से गिरफ्तार किया था। जीत सिंह ने कथित तौर पर अपनी 7 वर्षीय बेटी मुखमनी का बेरहमी के साथ गला काट दिया था जबकि 11 वर्षीय बेटे जनतवीर सिंह को 9वीं मंजिल से धक्का दे दिया था। जानकारी मुताबिक बच्ची की तो मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बुरी तरह जख्मी हुए लड़के को अस्पताल ले जाया गया था परन्तु जख्मों की ताब न बर्दाश्त करते उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उक्त परिवार को जर्मनी के शहर हुनाऊ आया को एक वर्ष का समय हुआ था। सूत्रों मुताबिक जीत के किसी स्थानीय महिला से नाजायज सम्बन्ध होने के कारण घर में कलह रहता था। इसके चलते उसकी पत्नी और बच्चे पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे थे और दोषी पिता को युवक भलाई दफ्तर के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही बच्चों के साथ मिलने की आज्ञा थी। सूत्रों का कहना है कि पारिवारिक कलह भी इन हत्याओं का एक संभावी कारण हो सकता है। बताया जा रहा है कि अपराध करने के बाद दोषी पिता फ्रांस से भाग गया था। इस बारे मोगा पुलिस को भी जानकारी दी गई थी कि यदि दोषी भारत लौटता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila