पंजाब में लू को लेकर Alert जारी, इन दिनों में होगी बारिश
punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 06:50 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। अगले तीन दिनों में राज्य में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं चंडीगढ़ में आज विभिन्न स्थानों पर गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में 7 से 10 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और इसके बाद बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब के कुछ इलाकों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश हो सकती है। इससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है क्योंकि गेंहूं की फसर खेतों में पक कर तैयार हो चुकी है और अगगर बारिश या आंधी आती है तो फसल को नुकसान हो सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here