चंडीगढ़ में गर्मी का कहरः 10 सालों बाद चली सबसे ज्यादा लू, पारा 44 डिग्री पार

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 10:48 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): शहर का तापमान रोजाना 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रह है। तापमान के साथ ही लू (हीट वेव्स) ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम केंद्र के आंकड़ें देखें तो पता चलता है कि कई सालों बाद शहर में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ ही रही है। साथ ही 10 सालों में पहली बार लू सबसे ज्यादा चल रही है।

डायरैक्टर मनमोहन सिंह कहते हैं कि पिछले सालों के दौरान चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा लू इस बार रिकॉर्ड की जा रही है। आमतौर पर 6 दिन औसतन रहते हैं, लेकिन इस बार एक हफ्ते से ऊपर रिकॉर्ड हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर शहर का तापमान 44 डिग्री से ऊपर रहा। दिन का अधिकतम पारा 44.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था।

जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। केंद्र के डायरैक्टर की मानें तो शनिवार को एक वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से पंजाब और हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। साथ ही चंडीगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है, लेकिन हल्की राहत भी रहेगी। आने वाले दिनों में क्या शहर में लू से कुछ राहत रहेगी। डायरैक्टर का कहना है कि उंम्मीद की जा है कि अगले तीन चार दिनों में लू चलनी बंद हो जाएगी।वैस्टर्न डिस्टर्बैंस की वजह से ईस्टरली हवाएं चलनी शुरू होगी जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी नमी देखी जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News