चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में भारी बारिश

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 04:43 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में आज भारी वर्षा हुई जिससे तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारी वर्षा से पारे में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। चंडीगढ़ और आसपास के नगरों, पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार कल तक दोनों राज्यों में कई स्थानों पर और वर्षा होने की संभावना है।
 
 

Vaneet