आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कहीं गिरी स्कूल की दीवारें तो कहीं उखड़े पेड़

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 11:32 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): बीती देर रात करीब 1 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ खराब मौसम ने टांडा इलाके में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण कई गांवों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गांव बैंस अवान स्थित सर मार्शल स्कूल की दो दीवारें तेज आंधी के चलते गिर गईं, जिससे स्कूल भवन को काफी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा इलाके के अलग-अलग गांवों में पेड़ टूटकर सड़कों और बिजली लाइनों पर गिर गए। मियाणी-गिलजियां मार्ग पर एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

आंधी के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली विभाग ने रात से ही लगभग पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी। विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। वहीं प्रशासन लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News