Punjab: पॉश इलाके में मासूम बच्ची से घिनौनी हरकत, पेट दर्द से खुला पूरा राज

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 04:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क: मोहाली के पॉश इलाके में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार,  2 युवक मासूम बच्ची को जबरन उठाकर एक टूटे हुए घर में ले गए। इस दौरान हैवान युवकों ने मासूम के मुंह को हाथ से दबाकर उसके प्राइवेट पार्ट के साथ अश्लील हरकतें की। 

इस दौरान डरी सहमी बच्ची दर्द से चिल्लाने लगी तो युवक उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद बच्ची अपने घर पहुंची और नानी को सारी बात बताई। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, किसी ने भी उसकी बात को सच नहीं माना। कुछ दिन बाद बच्ची के पेट में बहुत तेज दर्द हुआ तो परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरी जांच के बाद पूरा मामला सामने आया। मौके पर डाक्टर ने बच्ची अस्पताल में भर्ती करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

घटना सिटी पुलिस थाने के अंतर्गत इलाके में 22 अक्तूबर 2026 की है। जब बच्ची दूध लेने के लिए घर के साथ ही एक दुकान पर जा रही थी तो उसे 2 युवकों ने रास्ते में जरबदस्ती दबोच लिया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो युवक उस के मुंह दबाकर उसे एक टूटे हुए घर में ले गए, जहां पर उसके साथ अश्लील हरकतें की। मासूम बच्ची के दर्द से छपटाने से युवक मौके से डर कर भाग गए और उसे जाने से मारने की धमकी भी देने लगे। इसके बाद बच्ची ने दूध खरीदा और घर जाकर अपने नानी को पूरा मामला बताया लेकिन परिवार वालों ने उसकी इन बातों को सच नहीं माना। जब बच्ची का पेट दर्द हुआ तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही ताकि आरोपी युवकों की पहचान हो सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News