हेल्पलाइन नंबर: रिश्वत लेने वालों की अब खैर नहीं, CM मान कर रहे कार्रवाई

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 02:46 PM (IST)

लुधियाला (तरुण): रिश्वत की डिमांड करने वाले मुलाजिमों की अब खैर नही। 'आप' सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिश्वतखोरी के खिलाफ 2 सप्ताह पहले एक टोल फ्री नंबर जारी किया था जिस पर पंजाब भर से काफी शिकायतें आने लगी है। लुधियाना महानगर में रिश्वतखोरी के एक साथ 2 केस सामने आए है। पहले मामले में सांझ केंद्र के एक मुलाजिम ने पास्पोर्ट वैरीफिकेशन के ऐवज में 19 हजार की रिश्वत की डिमांड की थी। दूसरे मामले में एक ए.एस.आई ने केस को रफा दफा करने के ऐवज में 30 हजार की डिमांड की थी।

पहले केस के शिकायतकर्ता राहुल साहनी ने पंजाब सरकार हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की नतीजन लुधियाना महानगर की विजीलैंस टीम तुंरत हरकत में आई ओर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई। डी.एस.पी. परमिन्द्र सिंह बराड़ ने बताया कि राहुल साहनी ने रिश्वत के मामले को लेकर पंजाब सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार राहुल ने पास्पोर्ट अप्लाई किया था। वैरीफिकेशन के लिए वह डिवीजन नं. 8 के निकट सांझ केन्द्र में दिलबाग सिंह से मिला। जांच में पता चला कि दिलबाग सिंह ने वैरीफिकेशन पास करने के ऐवज में 19 हजार की रिश्वत की डिमांड की। लेकिन कई बार संपर्क ओर मिन्नते करने के बाद पीड़ित शिकायतकर्ता राहुल साहनी के साथ उसका सौदा 13 हजार में रुपए तय हुआ। 

डी.एस.पी. बराड़ ने बताया कि शिकायतकर्ता राहुल साहनी ने 13 हजार की नकदी पहले ही दिलबाग सिंह को दे दी थी जिस कारण उसे रंगे हाथ काबू नहीं किया जा सका। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दिलबाग के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में रेड कर रही है। वही सूत्रों के अनुसार दिलबाग सिंह ने जांच पड़ताल के दौरान विजीलैंस की टीम को सहयोग नहीं किया है। डी.एस.पी. बराड़ ने बताया कि केस सार्वजनिक होने के बाद से ही सांझ केंद्र का मुलाजिम दिलबाग फरार बताया जा रहा है।
  
दूसरे मामले में डी.एस.पी. जसविन्द्र सिंह ने बताया कि साई इंक्लैव ताजपुर रोड़ के कुलदीप वर्मा ने ए.एस.आई. कमलजीत सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। इसमे पीडि़त ने बताया कि केस को रफा दफा करने के ऐवज में कमलजीत ने 30 हजार की डिमांड की जिसके बाद पीड़ित ने 5 हजार की नकदी कमलजीत को दी है। पुलिस ने उक्त मुलाजिम के खिलाफ करप्शन के चार्ज में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कमलजीत की तलाश में छापामारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News