68 करोड़ की हैरोइन सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 06:25 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार/मल्होत्रा): फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर आई.जी. मुखविन्द्र सिंह छीना के नेतृत्व में एंटी नार्कोटिक्स सैल फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने इंचार्ज पुष्पिन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में 13 किलो 650 ग्राम हैरोइन सहित नामी तस्कर सारज सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह वासी गांव वान जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया है। 

आई.जी. मुखविन्द्र सिंह छीना ने पत्रकार सम्मेलन दौरान बताया कि डी.एस.पी. (डी) सुखविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में आज प्रात: पुष्पिन्द्र पाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ थाना सदर फिरोजपुर के क्षेत्र में स्पैशल नाकाबंदी की हुई थी। उस दौरान पुलिस ने मारुति कार (पी.बी.-46, वी.-5566) को रोककर जब उसमें सवार सारज सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ दौरान सारज सिंह ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तानी तस्कर ने हैरोइन की एक बड़ी खेप भेजी है जो उसने भारत-पाक बॉर्डर की बी.ओ.पी. नाथ के एरिया में छिपा कर रखी हुई है। 

आई.जी. छीना ने बताया कि पुलिस ने बी.एस.एफ. की 118 बटालियन को साथ लेकर डी.आर.डी. नाथ में सर्च ऑप्रेशन चलाया तो तस्कर सारज सिंह की निशानदेही पर पिल्लर नंबर 215/35 के एरिया में छिपाकर रखी 12 किलो 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 68 करोड़ के करीब है। पाक के तस्कर अजूब सारज ने भेजी थी उक्त हैरोइन: आई.जी. मुखविन्द्र सिंह छीना ने बताया कि हैरोइन की यह खेप पाकिस्तानी तस्कर अयूब सारज ने भेजी थी जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जाना था। फिरोजपुर पुलिस ने गांव टाहली वाला (सदर फिरोजपुर) के क्षेत्र से 1 किलो और हैरोइन बरामद की है। 

Mohit