नहीं बाज आ रहा Pakistan! भारतीय सीमा पर ऐसे भेज रहा हेरोइन

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 02:01 PM (IST)

खेमकरण(सोनिया):  पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बी.एस.एफ. बटालियन 101 को  सीमावर्ती गांव कलस के बी.ओ.पी  हरभजन के पास से 1 किलो हेरोइन बरामद होने की खबर मिली है।

जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ बटालियन 101 के जवानों  द्वारा सुबह करीब 7 सात बजे सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान उन्हें कंटीले तार के पास से 1 किलो हेरोइन मिली, जो कि प्लास्टिक के पीले रंग के  लिफाफे मे लिपटी थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है। बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने हेरोइन को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Content Writer

Vatika