तरनतारन में 5 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, NCB और BSF का संयुक्त ऑपरेशन
punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 01:41 PM (IST)
तरनतारन (रमन): सीमावर्ती इलाकों में नशा तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह दोनों एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सीमावर्ती गांव राजोके के एक व्यक्ति को 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। आरोपी की पहचान गांव राजोके निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
हालांकि, इस गिरफ्तारी और बरामद हेरोइन को लेकर किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। रतलब है कि पिछले सप्ताह NCB और BSF की कार्रवाई के दौरान एंटी-ड्रोन सिस्टम में तैनात हेड कांस्टेबल करणवीर सिंह को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंगलवार को एक और कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार हेड कांस्टेबल करणवीर सिंह के संबंध गांव राजोके निवासी लखविंदर सिंह से जुड़े होने की आशंका है। इस पहलू की जांच शुरू कर दी गई है।

