2 करोड़ 50 लाख रुपए की हैरोइन सहित चार 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 05:39 PM (IST)

बहरामपुर(गोराया): बहरामपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत की 500 ग्राम हैरोइन बरामद की, जिसकी अतंराष्ट्रीय बाजार मे कीमत लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रहे है। 

डी.एस.पी. महेश सैनी ने बताया कि सहायक सब इंसपैक्टर जोगिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ टी.मोड़ गांव डाला के पास नाका लगा कर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे तो एक ब्लैरो गाड़ी नंबर एच.आर.-16 वी-2055 जो गुरदासपुर की तरफ से आ रही थी। शक के आधार पर रोक कर जब चालक का नाम पूछा तो उसने अपनी पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव घल्लु माजरा जिला मोहाली बताई। 

जबकि वाहन मे बैठे अन्य लोगों ने अपनी पहचान अशीष कुमार पुत्र जगमोहन सिंह निवासी बडोसरा,जोगिन्द्र सिंह पुत्र रामपत निवासी बडदनूई बहल,संदीप सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी जैन चक्की हरियाना बताई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से एन.डी.पी.एस.एक्ट अधीन गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News