भारत-पाक सरहद पर 25.40 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 09:06 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर रेंज के ऐंटी नारकोटिक्स सैल ने एक बार फिर से पाक व भारतीय समगलरों के नापाक ईरादों को फेल करते हुए फिरोजपुर भारत-पाक की बीओपी लक्खा सिंह वाला के ऐरिया में आज 5 किलो 375 ग्राम हैरोइन बरामद की है। यह जानकारी देते हुए आई.जी फिरोजपुर रेंज मुखविन्द्र सिंह छीना ने बताया कि ऐंटी नारकोटिक्स सैल फिरोजपुर रेंज के एसएचओ इंस्पैक्टर रशपाल सिंह एवं एएसआई रजिन्द्रपाल को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी लक्खा सिंह वाला के रास्ते पाकिस्तान समगलर हैरोइन की बड़ी खेप भारत में भेजने की फिराक में है। 

इस सूचना के अधार पर आज इंस्पैक्टर रशपाल सिंह और एएसआई रजिन्द्र पाल के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सैल फिरोजपुर रेंज की टीम ने बीएसएफ की 29 बटालियन को साथ लेकर जब इस ऐरिया में ज्वाईंट सर्च आप्रेशन चलाया तो उन्हें करनैल सिंह के खेतों पिलर नंबर 206/6 के पास छिपाकर रखी गई हैरोइन मिली, जोकि दो किलो हैरोइन दो लीटर की पैपसी वाली बोतल में बंद थी और बाकी की हैरोइन तीन पैकेटों में थी। जिसका वजन 5 किलो 375 ग्राम है। 



उन्होंने बताया कि पुलिस ने हैरोइन को कब्जे में लेकर इस बात का पता लगा रही है कि इस हैरोइन की भारत में डिलीवरी किन समगलरों ने लेनी थी। आई.जी छीना ने बताया कि 1 जनवरी 2019 लेकर आज तक एंटी नारकोटिक्स सैल फिरोजपुर रेंज ने 23 किलो 402 ग्राम हैरोइन पकड़ चुकी है और इस हैरोईन संबंधी भी पुलिस थाना ममदोट में इंस्पैक्टर रशपाल सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। आई.जी छीना ने बताया कि तस्करों को पकडऩे के लिए फिरोजपुर रेंज में पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हुए है और पुलिस नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रयासों में जुटी हुई है। 

Mohit