बी.एस.एफ. ने खेमकरण से 4 किलो हैरोइन बरामद की

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 09:05 AM (IST)

तरनतारन(रमन): भारत-पाक सीमा की कलस चैक पोस्ट से बी.एस.एफ. की 14 बटालियन ने 4 किलो हैरोइन बरामद की है। 

बी.एस.एफ. के अधिकारियों के अनुसार गत रात्रि भारत-पाक बॉर्डर पर सैक्टर फिरोजपुर के जिला तरनतारन के खेमकरण क्षेत्र में आती पोस्ट कलस के पास कुछ हलचल होने पर जवानों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया। इस दौरान उक्त हैरोइन बरामद की। इस अवसर पर बी.एस.एफ. फिरोजपुर के डी.आई.जी. संदीप चन्नन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

swetha