भारत-पाक बार्डर से साढ़े 4 करोड़ की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 09:52 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): भारत-पाक बार्डर के पी.ओ.पी. जगदीश एरिया से गुप्त सूचना के आधार पर एस.टी.एफ. फिरोजपुर व बी.एस.एफ. ने करीब 900 ग्राम हैरोइन बरामद की है। 

 

डी.एस.पी. एस.टी.एफ. फिरोजपुर कुलदीप सिंह सोही ने बताया कि इंस्पैक्टर अश्विनी कुमार, ए.एस.आई. सुरेश मनचंदा व जसवंत सिंह को सूचना मिली थी कि स्मगलर हरविन्द्र सिंह उर्फ शिन्द्र ने पाक स्मगलरों से हैरोइन मंगवा कर बार्डर के पास धरती में दबा कर रखी है, जिसको भारतीय तस्करों की मदद से निकालने का प्रयास कर रहा है। इस 900 ग्राम हैरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत साढ़े 4 करोड़ रुपए है।

swetha