भारत-पाक बॉर्डर से 1 किलो 680 ग्राम हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 08:16 AM (IST)

फिरोजपुर (कुमार,मनदीप): बी.एस.एफ. की 136वीं बटालियन के जवानों ने भारत-पाक बार्डर के फिरोजपुर सैक्टर की चौकी से 1 किलो 680 ग्राम हैरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 8 करोड़ रुपए के करीब है। गौर रहे कि पाक तस्करों की तरफ से उक्त हैरोइन लकड़ी के गुटकों में बड़ा छेद कर छिपाकर भेजी गई थी। 

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह समय-समय पर नई-नई तकनीकों से भारत में नशों का जाल फैलाने के लिए हैरोइन की खेप भेजता रहता है। इसी कड़ी के तहत पाकिस्तानी तस्करों ने इस बार नया तरीका अपनाते हुए हैरोइन की एक खेप शीशम की लकड़ी के गुटके में बड़ा छेद कर उसमें छिपा कर भेजी थी, लेकिन पाक के उक्त मंसूबों को फेल करते हुए भारत-पाक की बी.ओ.पी. कस्सोके में तैनात 136 बटालियन के जवानों ने सर्च आप्रेशन दौरान लकड़ी के गुटकों में छिपा कर भेजी गई उक्त 1 किलो 680 ग्राम हैरोइन को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। बी.एस.एफ. के अधिकारियों की तरफ से उक्त पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 8 करोड़ रुपए बताई जाती है। 

swetha