अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 10 करोड़ की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 06:22 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा के समीप सर्च ऑप्रेशन के दौरान 10 करोड़ रूपए कीमत की दो किलो हैरोइन बरामद की है। 

बल अधिकारियों ने बताया कि पंजाब फ्रंटियर पर बरती जा रही एहतयात एवं लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑप्रेशनों के क्रम में बल की 124 बटालियन के जवान रविवार फिरोजपुर सैक्टर की न्यू मोहमदी वाला चैकपोस्ट के समीप सर्च ऑप्रेशन चला रहे थे तो भूमि में दबा कर रखे चार पैकेट बरामद हुए जिनमें हैरोइन भरी हुई थी। बल अधिकारियों अनुसान इन पैकेटों से दो किलो हैरोइन मिली जिसकी इंटरनैशनल मार्किट में वैल्यू करीब 10 करोड़ रूपए आंकी जा रही है।

Mohit