पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. के जवानों को मिली बड़ी सफलता, 5 करोड़ की हेरोइन बरामद

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 11:35 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, आंवला, मनदीप): पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. ने बी.ओ.पी. नाओ बहराम में मुहिम दौरान 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस स्टाफ और बी.एस.एफ. की 2 बटालियन ने पी.ओ.पी. नाओ बहराम के एरीए में सर्च मुहिम चलाई और इस मुहिम दौरान पिल्लर नंबर 224 /3 के एरीए से खेतों में छिपा कर रखी गई हेरोइन बरामद हुई है। यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई थी। पुलिस और बी.एस.एफ. की ओर से इस बरामदगी को लेकर कार्यवाही की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News