BSF को मिली बड़ी सफलता, सीमावर्ती गांव में करोड़ों की हेरोइन बरामद
punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 09:18 AM (IST)
अमृतसर (नीरज): बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव मुहावा के इलाके में 31 करोड रुपए की कीमत की हेरोइन जब्त की है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन ने एक बड़ा पैकेट मुहावा के इलाके में फेंका था जिसका वजन लगभग 6:15 किलो के करीब था लेकिन यह पैकेट तस्करों के हाथ लगने के बजाय बीएसएफ के जवानों के हाथ लग गया।

इस बड़े पैकेट में छोटे-छोटे 10 पैकेट भरे हुए थे जिसको पीले रंग की टेप से पैक किया गया था। दूसरी तरफ यह भी पता चल रहा है कि इन दिनों तस्करो की तरफ से बड़े ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं जो 5 से 12 किलो तक का वजन उठाने में सक्षम है। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुहावा गांव की बात करें तो यह गांव भी अमृतसर के 153 किलोमीटर लंबे भारत पाकिस्तान बॉर्डर से सटे उन बदनाम गांवो में से एक है, जहां आए दिन ड्रोन की मूवमेंट होती रहती है।

