लुधियाना के MLA सिमरजीत सिंह बैंस को झटका, HC ने की याचिका खारिज

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 12:23 PM (IST)

लुधियानाः लोक इंसाफ़ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।  शुक्रवार को हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले के आरोपी एम.एल.ए. सिमरजीत सिंह बैंस की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।  

बता दें कि अदालत के निर्देश पर लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस  समेत 7 लोगों के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म, छेड़छाड़ तथा धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में दर्ज एफआइआर को रद्द करवाने के लिए विधायक ने हाई कोर्ट में याचिक दायर की थी जिसे आज खारिज कर दिया गया है।

Content Writer

Vatika