मान सरकार को लगा झटका, हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2022 - 12:52 PM (IST)

संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 अगस्त को संगरूर मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखा था। इसके निर्माण कार्य पर अब हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कॉलेज 25 एकड़ में बन रहा है। इसका कुल खर्चा 345 करोड़ रखा गया है। यह कॉलेज जिस जमीन पर बन रहा है उसे लेकर एस.जी.पी.सी. ने विरोध जताया है और हाईकोर्ट ने इसके लिए सरकार को नोटिस भी जारी किया था। अब यह खबर सामने आई है कि हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। एस.जी.पी.सी. का कहना है कि यह जमीन गुरूद्वारे की है और उनके अधीन आती है। इसलिए इस जमीन पर पंजाब सरकार कॉलेज नहीं बनवा सकती। अब देखना यह होगा कि क्या यह कॉलेज समय पर पूरा हो पाएगा या फिर हमेशा के लिए इसका काम रोक दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह कॉलेज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ड्रीम प्रोजैक्ट है। इसका काम रुकने से मान सरकार को झटका लगा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News