भाजपा नेता सुनील सिंगला को हाईकमान ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संभालेंगे यह पद

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2024 - 07:58 PM (IST)

बठिंडा : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा आज विभिन्न सैलों के कन्वीनर तथा को कन्वीनर की सूची जारी की गई, जिसमें बठिंडा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य व मीडिया इंचार्ज सुनील सिंगला को प्रदेश मीडिया मैनेजमेंट का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया। 

उल्लेखनीय है कि सुनील सिंगला को मीडिया का काफी अनुभव है तथा प्रदेश भाजपा भी उन्हें किसी अच्छे पद पर नियुक्त करना चाहती थी, जिसके चलते सुनील सिंगला को प्रदेश में अहम भूमिका दी गई है। एक तरफ सुनील सिंगला की नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा तथा बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। वहीं सुनील सिंगला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्ढा व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासलु का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे तन-मन से निभाएंगे। 
 

Content Editor

Subhash Kapoor