पंजाब में HIV Positive केसों की जानकारी आई सामने, ये जिला सबसे ज्यादा चपेट में..

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 08:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): राज्य में पिछले एक साल यानी वर्ष 2022 व इस वर्ष गत जनवरी माह तक राज्य में एच.आई.वी. पॉजिटिव के कुल मरीजों की संख्या 10, 109 है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार इनमें से 8155 पुरुष जबकि 1847 महिलाएं हैं।

ट्रांसजेंडरों की संख्या 19 है जबकि 56 बालक व 32 बालिकाएं एच.आई.वी. पॉजिटिव पाई गई हैं जिनकी उम्र 15 साल से भी कम है। सर्वाधिक 1711 मामले लुधियाना जिला से रिपोर्ट हुए हैं जिनमें से पुरुषों की संख्या 1448 जबकि महिलाओं की संख्या 233 है। 2 ट्रांसजेंडर एच.आई.वी. पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि इस जिला में 19 बालक व 9 बालिकाएं एच.आई.वी. पॉजिटिव पाई गई हैं।

दूसरे नंबर पर बठिंडा जिला है जहां पर 1514 मामले सामने आए हैं। इस जिले में 1281 पुरुष तथा 225 महिलाएं एच.आई.वी. पॉजिटिव पाई गई हैं। इस जिले में 4 बालक तथा 2-2 बालिकाएं व ट्रांसजेंडर एच.आई.वी. पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। सबसे कम 77 मामले बरनाला जिला से रिपोर्ट हुए हैं।

Content Writer

Vatika