शिवसेना पंजाब का राष्ट्रीय प्रचारक कश्मीर गिरि गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 11:33 AM (IST)

खन्ना: गुरु अमरदास मार्कीट में निहत्थे निखिल शर्मा पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दर्जन भर से भी अधिक लोगों के खिलाफ धारा 307 के साथ-साथ कई अन्य धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया था। उक्त मामला काफी हाई प्रोफाइल हो गया था। उसी दिन से एस.एस.पी. गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल के निर्देशों पर पुलिस छानबीन में जुट गई थी। इसी कड़ी के अधीन धारा 120बी के अधीन शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक कश्मीर गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कश्मीर गिरि के अलावा उसके दोनों लड़के राजन बावा तथा मोनू इस मामले में कथित आरोपी बनाए गए हैं जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। कश्मीर गिरि की गिरफ्तारी की पुष्टि डी.एस.पी. राजन परमिंदर के साथ-साथ सिटी थाना 2 के एस.एच.ओ. आकाश दत्त ने करते हुए बताया कि बाकी कथित आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला
म्युनिसिपल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान अनिल कुमार गैटू का छोटा बेटा निखिल शर्मा गुरु अमरदास मार्कीट में बैठा था। इस दौरान 8-9 मोटरसाइकिलों पर कथित आरोपी तेजधार हथियारों से लैस होकर आए जिन्होंने हमला कर निखिल को घायल कर दिया। पुलिस ने अनिल कुमार गैटू की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक महंत कश्मीर गिरि के दोनों बेटों राजन बावा व मोनू, संजू तथा रम्मा दोनों पुत्र बिल्ला खोखे वाला निवासी गांव माजरी, सनी उर्फ रोम, शहजाद (बीबी फातिमा का पोता) निवासी पीरखाना रोड खन्ना, गोरा, बिल्ला गांव रसूलड़ा तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई आरंभ की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News