होला-मोहल्ला पर उमड़ा संगतों का सैलाब, देखें नगर कीर्तन की तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 03:59 PM (IST)

अमृतसर: श्री गुरु सिंह सभा की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब से होला-मोहल्ला सजाया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान प्रो. इंदरजीत सिंह गगोआणी और जनरल सचिव हरमनजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दोपहर 12 बजे प्राचीन मर्यादा के अनुसार श्री अकाल तख्त साहिब से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री हरिमंदर साहिब और संगतों के सहयोग से होला-महल्ला सजाया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि खालसा पंथ के संस्थापक सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने सिखों में वीरता, साहस, स्वाभिमान और सिखी भावना पैदा करने के लिए होला-मोहल्ला के पर्व की शुरुआत की थी। इसी कारण यह कहा जाता है “लोगों की होली और खालसे का होला।” यह पवित्र पर्व गुरु साहिब द्वारा स्थापित श्री गुरु सिंह सभा अमृतसर की ओर से हर वर्ष मनाया जाता है। होला-महल्ला निकलते समय फूलों की वर्षा की गई।

PunjabKesari

होला-महल्ला श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ गुरुद्वारा बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह, मंडी चौक, श्री गुरु सिंह सभा कार्यालय, विरासती मार्ग और जलियांवाला बाग होते हुए घंटाघर पहुंचा तथा अंत में फिर श्री तख्त साहिब पर संपन्न हुआ।
PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News