Sangrur में वीरवार को छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 03:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क : स्कूल-कॉलेजों में एक और छुट्टी आ रही है। यह छुट्टी पंजाब के जिला संगरूर में 20 अगस्त 2026 को रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के मौके पर संगरूर जिले में 20 अगस्त को स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया गया है। डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस दिन जिले के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

इसके अलावा सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों-कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी। दरअसल, इस दिन लोंगोवाल में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचनी की उम्मीद है। यह फैसला संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News