पंजाब के इन कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल, 3 महीने तक नहीं मिलेगी छुट्टी
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 05:35 PM (IST)
लुधियाना (हितेश): नगर निगम के कर्मचारियों को तीन महीने तक छुट्टी नहीं मिलेगी। यह फैसला कमिश्नर ओजस्वी की बुलाई मीटिंग में लिया गया, जिसमें मानसून सीजन में पानी की निकासी न होने की समस्या को हल करने की बात कही गई। उन्होंने पुराने नालों, सीवरेज और रोड जालियों की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट का रिव्यू किया और इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने साफ किया कि इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिसे देखते हुए बारिश शुरू होने से पहले सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं, जिसके लिए जॉइंट कमिश्नर, जोनल कमिश्नर, एस.ई., एक्सियन को भी निचले स्टाफ के साथ ग्राउंड जीरो पर रेगुलर चेकिंग करने को कहा गया है।
डिस्पोजल पॉइंट पर जेनरेटर और लाइटिंग का होगा इंतजाम
कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि भारी बारिश के दौरान बिजली जाने पर पानी की निकासी न होने की समस्या से निपटने के लिए डिस्पोजल पॉइंट पर जेनरेटर और लाइटिंग का इंतजाम किया जाए। ये निर्देश भी दिए गए:
- बारिश से पहले सड़क की मरम्मत का काम पूरा हो जाना चाहिए
- पुराने नालों के किनारों को पक्का किया जाना चाहिए
- शहर के अंदर के नालों की भी सफाई होनी चाहिए
- सभी सीवर मैनहोल पर ढक्कन लगाने के बारे में सर्टिफिकेट देना होगा
- पानी की सप्लाई में क्लोरीनेशन पूरा किया जाना चाहिए
- झुग्गी-झोपड़ियों वाले इलाकों में फॉगिंग पर जोर दिया जाना चाहिए
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

