पंजाब पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस व CM चन्नी साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 04:13 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में रैली करने पहुंचे ग्रह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस समेत पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमले किए हैं। अमित शाह ने कहा कि वह कांग्रेस ही थी जिसने दिल्ली में सिखों का हत्याकांड करवाया। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में दोबारा विरोधी आए तो फिर से अतंकवाद जिंदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का सरहदी राज्य है, इसे ऐसी सरकार की जरूरत है, जो पूरी तरह इसकी सुरक्षा करे। सी.एम. चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सुरक्षित नहीं है। शाह ने कहा कि यहां कोई कॉमेडी फिल्म नहीं बल्कि देश की चलाने की बात है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ और सिर्फ वोट की बात करता है। उन्हें सुरक्षा के साथ कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें : मजीठा हलके में कांग्रेस को करारा झटका: दो दर्जन से अधिक परिवार अकाली दल में हुए शामिल

गृह मंत्री ने कहा कि चरणजीत चन्नी पंजाब में फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं पर जो मुख्यमंत्री अपने प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकता वह पंजाब की सुरक्षा कैसे कर सकता है। इन लोगों के हाथों में पंजाब सुरक्षित नहीं है। पंजाब को सिर्फ और सिर्फ मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। पहले यू.पी.ए. की सरकार थी, उस समय देश में आतंकवादी दाखिल होते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे पर जबसे भाजपा की सरकार आई तो आतंकवादी आंख उठा कर भी नहीं देख सकते। हमने पुलवामा हमले का बदला लिया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर देश के दुश्मनों को सबक सिखाया हैं।

यह भी पढ़ें : सुखबीर बादल ने केजरीवाल पर लगाए आरोप, सहूलियतों को लेकर कही यह बात

पंजाब हिंदुस्तान का जिगर, पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि पंजाब हिंदुस्तान का जिगर है, पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं है। देश का कोई भी ऐसा घर नहीं होगा जहां दशम पिता की तस्वीर नहीं होगी। पंजाब ने देश की तरक्की में हमेशा अहम भूमिका निभाई है। जब देश में भुखमरी थी तो तब पंजाब ने देश की भूख दूर की। इस बार यदि एन.डी.ए. की सरकार बनती है तो लुधियाना के साइकिल को दुनिया भर में पहुंचाया जाएगा। पंजाब के किसानों और उद्योगपतियों ने पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। अब भी पंजाब के हर घर में से सुरक्षा फोर्स में नौजवान तैनात हैं। हमारे देश की हर सरहद पर पंजाब का पुत्र तैनात है। उन्होंने कहा कि तीन पीढ़ीयों तक कांग्रेस की सरकार चली पर एक रैंक एक पेंशन का मुद्दा हल नहीं हुआ पर जैसे ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व वाली सरकार आई तो सबसे पहले यह मुद्दा हल किया गया।

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड एंप्लाइज वेलफेयर फंड सोसायटी ने लिया यह फैसला

पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए भाजपा की जरुरत
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब में न तो अकाली दल नशे को खत्म कर सका है और न ही कांग्रेस पर कार्यवाही कर सका। सिर्फ भाजपा की सरकार ही पंजाब में नशे को पूरी तरह खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि यदि एन.डी.ए. की सरकार बनती है तो पांच सालों के अंदर नशे को जड़ खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे से बचाने की सख्त जरूरत है। बार्डर से नशे की स्पलाई होती है, इस कारण यहां मजबूत सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में नशा खत्म करने की बात कर रहे हैं पर उन्होंने दिल्ली को शराब में डूबो दिया है। यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो चार बड़े शहरों में लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पटियाला में एंटी नारकोटिक सैल स्थापित किए जाएंगे जो नशे पर रोक लगाएंगे। 
 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News