Punjab : होमगार्ड जवान की गोली लगने से मौ,त, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2025 - 08:59 PM (IST)

होशियारपुर (राकेश): आज प्रात: मिनी सचिवालय में तैनात एक होमगार्ड जवान द्वारा खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिए जाने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार कमलजीत जोकि गांव नारू नंगल का रहने वाला था। उसने आज प्रात: 7.15 बजे के करीब खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। जैसे ही होमगार्ड जवान द्वारा खुद को गोली मारने का समाचार मिला, थाना सदर के एस.एच.ओ. सोमनाथ पुलिस बल के साथ मिनी सचिवालय पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। मृतक अपने पीछे 2 बेटे तथा 1 बेटी को छोड़ गया है।