अहम खबर: मान सरकार इस तारीख को पेश करने जा रही पंजाब का Full बजट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 04:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज विधानसभा की कैबिनेट मीटिंग के बाद तुरन्त एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज की कैबिनेट में काफी बड़े फैसले लिए गए हैं जिनमें पंजाब के विभिन्न विभागों में कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का फैसला लिया गया है। 14417 कर्मचारियों को रैगुलर किया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि एजुकेशन विभाग के कर्मचारियों को पक्का किया गया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में पुरानी पेंशन शुरू करें।

सी.एम मान ने इस मौके पर बजट की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को बजट सेशन शुरू होगा। दो चरणों में बजट पेश किया जाएगा। 9 मार्च को बिजनेस लैजिसलेटिव काम किए जाएंगे। 10 मार्च को सरकार विधानसभा में अपना फुल बजट पेश करेगी। 11 मार्च को बजट पर बहस होगी और हर पार्टी के नेताओं को बोलने का मौका मिलेगा। इसके बाद विधानसभा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी जाएगी। जी-20 शिखर सम्मेलन 15, 16 और 17 मार्च और 19-20 मार्च को अमृतसर में होगा। इसके बाद 22 मार्च को दूसरा बजट सत्र होगा। 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अवकाश रहेगा और 24 मार्च को दिनभर सवाल-जवाब और विधायकों की अन्य गतिविधियां होंगी।

उन्होंने बताया कि 23-24 फरवरी को मोहाली में इन्वेस्मैंट सबमिट हो रहा है। सबको इसमें हिस्सा लेने की बात कही। सी.एम. मान ने कहा कि फूड ग्रेन पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई है। वॉटर टूरिज्म की पॉलिसी बनाई गई है। पानी से संबंधित एडवेंचर स्पोटर्स को प्रमोट करेंगे और इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि गरीबों के लिए भी एक पॉलिसी लाई जाएगी, जिसमें गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए जाएंगे। 

लॉ एंड ऑर्डर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके बारे में चिंता न करें। पुलिस अपना काम कर रही है, हर जगह पर अपने हिसाब से  चैकिंग कर रही है, ड्रोन पकड़े जा रहे हैं, गैंगस्टर भी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। अगर पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर खराब होता तो बड़ी कम्पनियां यहां पर काम करने नहीं आती। पंजाब को इंडस्टरी स्टेट बनाना है। कानून व्यवस्था अब कंट्रोल में है। अमृतपाल के सवाल पर बोलते हुए कहा कि पंजाब क 3 करोड़ लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को चुना है। 


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini