पंजाब में पराली जलाने को लेकर मान सरकार सख्त, 4 अधिकारी सस्पेंड

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 05:30 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में पराली जलाने पर मान सरकार सख्त नजर आ रही है। इसे देखते हुए पराली जलाने की घटनाओं पर पंजाब के कृषि विभाग ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। अलग-अलग जिलों में पराली जलाने की घटनाओं को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने इन चारों अधिकारियों को कार्य में लापरवाही के चलते तत्काल निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों में हरबंस सिंह (मुख्य कृषि अधिकारी, संगरूर), सतीश कुमार (कृषि अधिकारी, समाना, पटियाला), हरपाल सिंह (कृषि अधिकारी, चोहला साहिब, तरनतारन) और भूपिंदर सिंह (कृषि अधिकारी, पट्टी, तरनतारन) शामिल हैं।

10 हजार के पार पहुंची पराली जलाने की घटनाएं

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। इस बार धान की कटाई के बाद पराली जलाने की कुल घटनाएं 10,214 पहुंच गई हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अधिक है। 2021 में 28 अक्तूबर तक पराली जलाने की कुल 7503 घटनाएं दर्ज की गईं, जो इस बार 2711 के साथ बढ़कर 10,214 हो गई हैं।

इस साल भी पहली बार एक ही दिन में 2,000 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। 28 अक्तूबर को सैटेलाइट ने राज्य भर में पराली जलाने की कुल 2067 घटनाएं दर्ज कीं, जो इस बार की सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 26 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1238 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई थीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila