फिर विवादों में घिरे Honey Singh, मुंबई कॉन्सर्ट का Video Viral
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 01:30 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाबी रैपर और गायक Yo Yo Honey Singh एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में मुंबई में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद वे नए विवाद में घिर गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गत 28 मार्च को हनी सिंह का मुंबई में के MMRDA ग्राउंड में एक कॉन्सर्ट था। रात के समय हो रहे इस कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने नीली रंग की रॉल्स रॉयस घोस्ट से एंट्री ली। इस दौरान उनके कार से उतरते ही एक महिला द्वारा ड्रिंक का गिलास पकड़वाना चर्च का विषय बन गया।

क्या है मामला?
हनी सिंह के विवादों में घिरने की वजह एंट्री नहीं बल्कि ड्रिंक हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हनी सिंह अपनी लग्जरी कार में स्टेज पर एंट्री करते हैं, उसी दौरान उन्हें एक ‘पैग’ दिया जाता है। इसके बाद वह हाथ में गिलास लेकर स्टेज पर फैंस के सामने नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां उनके फैंस इसे स्टाइलिश एंट्री बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे गलत मानते हुए कह रहे हैं कि स्टेज पर खुलेआम शराब को बढ़ावा देना युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

गौरतलब है कि हनी सिंह पहले भी अपने गानों और निजी जिंदगी को लेकर कई बार विवादों में रह चुके हैं। उनके गानों में अश्लील डांस और शब्दों को लेकर वह अकसर विवादों में रहते हैं। अब इस नए वीडियो ने एक बार फिर बहस को हवा दे दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

