हनी ट्रैप: आई.एस.आई. को सूचना भेजने वाला जासूस काबू

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 04:40 PM (IST)

बठिंडा(वर्मा): हनी ट्रैप में फंसकर आई.एस.आई. को सूचना भेजने वाले एक व्यक्ति को  काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से गिरफ्तार किया गया है | जानकारी के अनुसार  काउंटर इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि एम.ई.एस बठिंडा का एक कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को आर्मी की जानकारी भेज रहा है | इंटैलीजैस की तरफ से एस.पी. देसराज की अगवाही में इंस्पेक्टर परमजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम को तैयार किया गया | पुलिस की तरफ से शक के आधार पर गुरविंदर सिंघ पुत्र सिमरजीत सिंह निवासी चंडीगढ़, बठिंडा आर्मी में बतौर मल्टी टास्किंग स्टाफ में बतौर पियन की नौकरी करता है।

पूछताछ दौरान सामने आया है कि उक्त व्यक्ति को पाकिस्तानी कर्मचारी खुशदीप कौर जो कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम करती है, उसने हनी ट्रैप में फंसा लिया | जिसके बाद वह गुरविंदर सिंह से भारतीय फौज की गुप्त सूचनाएं  वटसऐप,फेसबुक के जरिए लड़की को भेजता  है | इसके अलावा डिफेंस कर्मचारी ने पी.आई.ओ को वेस्टर्न सी.एम.डी. पोस्टिंग ग्रुप और एम.ई.एस. इनफरमेशन अपडेट ग्रुप में शामिल करवाया था | लड़की ने सोशल मीडिया के जरिए उसे अपने जाल में उसे फंसाया और जानकारी हासिल की | आरोपी द्वारा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की एजेंट के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल भी की गई | आधिकारियों ने बाताया कि गुरविंदर सिंह से भारतीय फौज की जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किए गए लैपटाप, मोबाइल फोन भी निर्यात किए गए है। फिलहाल पुलिस की तरफ से गुरविंदर सिंह के खिलाफ थाना कैंट में ऑफीशियल सीक्रेट एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और गहराई के साथ पूछताछ की जा रही है |

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal