तिहाड़ जेल से रिहा होकर आए किसानों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 02:58 PM (IST)

धरमकोट (सतीश): दिल्ली किसान संघर्ष के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली पुलिस की तरफ से पंजाब के अलग-अलग नौजवानों पर केस दर्ज करके उनको दिल्ली तिहाड़ जेल में भेज दिया था। इन नौजवानों में धरमकोट के नौजवान किसान भी शामिल थे, जिस पर इन नौजवानों के परिवारों ने तोता सिंह पूर्व मंत्री के साथ संपर्क किया गया, जिस पर उन्होंने इस संबंधी दिल्ली गुरुद्वारा समिति प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा के साथ संपर्क किया। दिल्ली गुरुद्वारा समिति के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा के यतनों के चलते धरमकोट के इन 14 नौजवानों को अदालत की तरफ से जमानत दी गई पर बीते दिनों उनको दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया।

इन नौजवानों ने अपने घरों में पहुंचने पर जत्थेदार, तोता सिंह का धन्यवाद किया है। इस दौरान तिहाड़ जेल से रिहा हुए किसान नौजवानों को जत्थेदार तोता सिंह ने सम्मानित भी किया। इस मौके उन के साथ रजिन्दर सिंह, राजनितिक सचिव, अश्वनी कुमार पिंटू, सुखविंदर सिंह अकाली नेता, गुरजंट सिंह चाहल, हरप्रीत सिंह रिकी के अलावा कई और लोग उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News