दो जीपों के बीच भीषण टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 05:51 PM (IST)

बटाला- पंजाब के बटाला से दो जीपों की टक्कर होने की एक खबर सामने आई है। इस टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव मत्तेनंगल निवासी टिंकू पुत्र काबल सिंह जो महिंद्रा जीप पर सवार होकर अपने साथियों के साथ मुर्गियां खरीदने के लिए श्री हरगोबिंदपुर जा रहे थे।

जब वह रास्ते में था तो आगे चल रही एक जीप ने किसी को बचाने के चक्कर में बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उसकी महिंद्रा पीछे से टकरा गई और वह घायल हो गया। इसके बाद उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan