भयानक सड़क हादसा, इस मीडिया चैनल के एम.डी. की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2022 - 10:20 AM (IST)

जालंधरः चंडीगढ़-नवांहर हाईवे पर लगभग रात 10 बजे फाइन मीडिया पी.आर. कंपनी के एम.डी. गुरकिरपाल सिंह जी.पी. भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि गुरकिरपाल सिंह चंडीगढ़ से जालंधर की वापिस आ रहे थे तो रास्ते में उनकी कार हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एम.डी. गुरकिरपाल सिंह की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुरकिरपाल सिंह कुछ समय पहले ही दुबई से भारत लौटे थे। एम.डी. गुरकिरपाल सिंह अपने पीछे पत्नी व बेटा-बेटी को छोड़ गए हैं। यहां आपको यह बता दें कि जी.पी. की पत्नी नवजोत कौर ने सेंट सोल्जर ग्रुप के साथ काफी देर तक काम किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here