फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौ/त

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 06:08 PM (IST)

फरीदकोट (राजन) : फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिए जाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को फरीदकोट की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और उसके 2 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार महिला और एक अन्य बच्चा बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी इन्वेस्टिगेशन अवतार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव चहल निवासी गोरी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में गोरी और उसके 2 बच्चों की मौत हुई है, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया है और कार चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान उसमें से डंडे और लाठियां भी बरामद हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों का कहना है कि कार बेहद तेज रफ्तार में थी और गलत दिशा में जाकर मोटरसाइकिल से टकराई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद एम्बुलेंस भी काफी देर से मौके पर पहुंची। लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News