बलाचौर-रोपड़ मार्ग पर भीषण हादसा, स्कूटर सवार 2 की मौत... तीसरा PGI रेफर

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 11:00 PM (IST)

बलाचौर  (तरसेम कटारिया): नवांशहर-रोपड़ मुख्य मार्ग पर बलाचौर सुज्जोवाल बाईपास कट के पास एक महिंद्रा कार और स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटर पर सवार तीन व्यक्ति बलाचौर की तरफ से रोपड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिंदर पुत्र हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दूसरे गंभीर घायल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए नवांशहर ले जाया जा रहा था, लेकिन बलदेव सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीसरे घायल सतनाम उर्फ हैप्पी को नवांशहर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूटर सवार तीनों व्यक्ति बलाचौर के गांव रामगढ़ के रहने वाले थे। बलाचौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों और कार व स्कूटर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News