खौफनाक वारदात, कलयुगी पत्नी ने तेल डालकर जिंदा जलाया पति

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 12:09 PM (IST)

राजपुरा(निर्दोष, चावला): थाना सदर के अधीन आते गांव चन्दुआ खुर्द में एक महिला ने अपने ही पति पर तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर बहु के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रत्न लाल निवासी गांव चन्दुआ खुर्द ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि उसके बेटे संजीव कुमार (38) का अपनी पत्नी रोजी के साथ अकसर घरेलू झगड़ा रहता था। संजीव कुमार को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ नाजायज संबंध थे।

इसी के चलते गत शाम रोजी ने संजीव कुमार पर मिट्टी का तेल डाल कर उसे आग लगा दी। इस घटना में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने पिता के बयानों पर बहु रोजी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal