भीषण सड़क हादसा, वाहनों के उड़े परखच्चे, महिला की दर्दनाक मौ''त

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 12:06 PM (IST)

मोगा (विपन) : मोगा के कोट ईसेखां अमृतसर रोड पर रविवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वरना कार संतुलन बिगड़ कर डिवाइडर पार करके  दूसरे साइड पर एक स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वरना कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बठिंडा के जलाल गांव निवासी जसबीर सिंह ने रविवार की सुबह 5 बजे अपनी पत्नी रमनदीप कौर, बेटी किरत कौर, रिश्तेदार सिमरजीत कौर के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर अमृतसर स्थित दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए निकले थे रास्ते में मोगा के गांव समाधिभाई से रमनदीप कौर के माता अमरजीत कौर को साथ लेने के बाद जब उनकी कार कोट ईसेखां के पास दशमेश स्कूल के नजदीक पहुंची, तभी तेज रफ्तार वरना कार संतुलन बिगड़ कर डिवाइडर पार करके दूसरी साइड पर एक स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 55 वर्षीय सिमरजीत कौर की मौत हो गई, जबकि जसबीर सिंह, रमनदीप कौर, किरत कौर और अमरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। जसबीर सिंह के रिश्तेदार सिमरजीत कौर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मृतक सिमरजीत कौर के बेटे अमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी माता सिमरजीत कौर अपने बुआ के बेटे जसबीर सिंह और उनके परिवार के साथ गांव जलाल से सुबह करीब 5 बजे घर से निकली थीं। वे अमृतसर स्थित दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी मोगा के कोट ईसेखां के पास पहुंची, तो एक तेज रफ्तार वरना कार संतुलन खो बैठी और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ आ गई। इस दौरान वरना कार ने उनकी स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी माता सिमरजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर रमणदीप कौर ने बताया कि आज सुबह करीब 7:30 बजे सड़क हादसे में घायल चार मरीज अस्पताल लाए गए, जिनका इलाज जारी है। सभी घायलों के सिर और पैरों में चोटें आई हैं। वहीं, इस हादसे में एक पांचवीं महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News