मोगा में भयानक सड़क हादसा, पति की मौके पर ही मौ''त

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 03:33 PM (IST)

मोगा (विपन) : मोगा के अमृतसर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए।

मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह (उम्र करीब 42 साल) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह अपनी पत्नी रीटा कौर और बेटे गुरजीत सिंह के साथ सिद्धवां वेट से मोगा माता के दर्शन के लिए आ रहे थे। जैसे ही वे मोगा पहुंचे और अमृतसर रोड पर पहुंचे, अचानक एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में रीटा कौर और गुरजीत सिंह भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें ऑटो रिक्शा के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गुरजीत सिंह को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News