पंजाब में भयानक सड़क हादसे में जाने-माने कारोबारी की मौ;त
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 06:08 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): बीती देर रात अमलोह-मंडी गोबिंदगढ़ रोड पर निरवाल रेस्टोरेंट के पास खड़े ट्रॉले से कार टकराने से एक युवा कारोबारी की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान अमलोह के मोबाइल बिजनेसमैन दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि महेश कुमार गंभीर रूप से घायल है। यह दर्दनाक सड़क हादसा इतना भयानक था कि ट्रॉले से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
इस बारे में जानकारी देते हुए थाना चीफ अमलोह तरनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें खन्ना के एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि अमलोह-मंडी गोबिंदगढ़ रोड पर निरवाल रेस्टोरेंट के पास एक सड़क हादसा हुआ है। कार में सवार लोग मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से अमलोह की तरफ आ रहे थे, तभी कार साइड में खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें सड़क हादसे में अमलोह के रहने वाले दिनेश कुमार की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

