सड़क किनारे पेड़ से टकराई बेकाबू कार, युवक की तड़प-तड़प कर हुई मौत
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 01:18 PM (IST)
माहिलपुर(अरोड़ा): माहिलपुर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव मुखोमाजारा के पास एक ऑल्टो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार के जसकरण सिंह (22) पुत्र बलवीर सिंह निवासी जैतपुर अपने दोस्त करण पुत्र बलजिंदर सिंह के साथ सुबह करीब 10.30 बजे ऑल्टो कार (पी.बी. 31 एम 2898) में होशियारपुर की ओर जा रहे थे। जब वे अड्डा मुखोमाजारा के पास पहुंचे तो उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर ले गए। जहां कार ड्राइवर जसकरण सिंह की ज्यादा चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

